तीसरी बार सांसद बनने पर क्षेत्र वासियों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत अलीगंज क्षेत्र में प्रथम आगमन पर फूल मालाओं से स्वागत कर बाटी मिठाइयां
अलीगंज।* विकासखंड अलीगंज क्षेत्र में फर्रुखाबाद लोकसभा से तीसरी बार सांसद बनने पर क्षेत्र वासियों ने उनके स्वागत में पुष्प वर्षा कर हार्दिक स्वागत किया।विधानसभा अलीगंज क्षेत्र में फर्रुखाबाद लोकसभा से तीसरी बार हैट्रिक लगाने पर सांसद मुकेश राजपूत का पुष्प वर्षा कर हार्दिक स्वागत किया और लोगों ने खुशी जाहिर कर मिठाइयां बांटी। तीसरी बात सांसद बनने पर प्रथम बार अलीगंज क्षेत्र में आगमन पर लोगों ने सांसद जी का अभिनंदन किया। इसी क्रम में सराय, जैथरा, धुमरी, राजा का रामपुर और अमरोली रतनपुर में पुष्प वर्षा कर सांसद मुकेश राजपूत का स्वागत किया। इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि बॉबी गुप्ता, रामविलास वर्मा, विधायक पुत्र सूरज राठोर, जीतू राठोर, निलेश राजपूत, प्रशांत राजपूत, ललित, डॉक्टर वीरेंद्र सिंह, महेश वर्मा प्रधान सहित अन्य क्षेत्र वासियों ने सांसद मुकेश राजपूत का स्वागत किया।
@samachar24news


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें