एटा।* सकरौली थाना पुलिस द्वारा मां की हत्या के आरोपित पुत्र समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की है। बताया कि मां के दुष्चरित्र के शव में हत्या कर दी गई। साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को दफना दिया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि हरपाल सिंह पुत्र स्व. गंगा सिंह निवासी ग्राम धर्मपुर थाना सकरौली की तहरीर के अनुसार पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। हरपाल ने आरोप लगाया था कि सौतेले भाई रमाशंकर ने अपनी माता सीमा देवी की हत्या कर अपने साथी नीरज व रामबाबू उर्फ भालू की मदद से शव को कहीं छिपा दिया है। पुलिस ने आरोपित रमाशंकर, नीरज तथा रामबाबू उर्फ भालू को सकरौली जलेसर रोड पर नगला उदी जाने वाले रास्ते के पास से गिरफ्तार कर लिया। निशानदेही पर रमाशंकर के खेत से मृतका सीमा का शव बरामद किया गया। एसएसपी ने बताया कि मां के चरित्र पर शक करने के चलते पुत्र ने साथियों संग घटना को अंजाम अंजाम दिया था। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष श्री नरेश कुमार जादौन, उ.नि. जितेन्द्र कुमार गौतम, का. ओमपाल सिंह, का. लोकेश सैन, का. सुरेन्द्र कुमार, म.का. प्रीति शर्मा शामिल रही।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें