अलीगंज।* थाना अलीगंज पुलिस द्वारा अवैध तमंचे से फायर कर हत्या का प्रयास करने की घटना में फरार चल रहे एक आरोपी को घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचे व कारतूस सहित गिरफ्तार किया है।थाना अलीगंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखवीर की सूचना पर अवैध तमंचे से फायर कर हत्या करने के प्रयत्न के मामले में फरार चल रहे आरोपी पप्पू पुत्र रामनिवास निवासी ग्राम मौहम्मद नगर बझेरा थाना अलीगंज को पेट्रोल पम्प से आगे ईदगाह रोड से घटना में प्रयुक्त एक तमंचा व 2 कारतूस सहित उपनिरीक्षक अवधेश कुमार दुबे, कांस्टेबल विनोद कुमार, कांस्टेबल सोनू कुमार, हेड कांस्टेबल महेशचन्द्र द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें