शनिवार को थाना समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल द्वारा थाना हाथरस गेट पर जनसुनवाई की गयी । जनसुनवाई के दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना हाथरस गेट, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल पुलिस व प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारीगण मौजूद रहें । जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा समाधान दिवस में आये हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया । इस दौरान कुछ शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया तथा शेष शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया । इस दौरान राजस्व से सम्बन्धित प्रकरणों में पुलिस एवं राजस्व टीम के सहयोग से मामलों के निस्तारण कराने हेतु सम्बन्धित को दिशा-निर्देश दिए गए । पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रभारी निरीक्षक हाथरस गेट को थाने पर आने वाले शिकायतकर्ताओं के साथ शिष्ट आचरण करने तथा उनकी समस्याओं को सुनकर शीघ्र गुणवत्तापूर्वक निस्तारण कराने हेतु निर्देशित किया गया ।
@samachar24news


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें