एटा।* एसएसपी राजेश कुमार सिंह द्वारा 21 जून को अधीनस्थों सहित नवीनीकृत, मीडिया सेल कक्ष, क्षेत्राधिकारी सदर कार्यालय कक्ष एवं अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा कार्यालय कक्ष का फीता काटकर उदघाटन किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा विशेष रुचि लेते हुए, पर्यवेक्षण किया गया जिसके तहत, नवीनीकृत कक्षों को आधुनिकृत किया गया है, जिससे की कर्मचारियों की कार्यकुशलता, एवं कार्यक्षमता को बढ़ाया जा सके। उद्घाटन उपरांत एसएसपी द्वारा नवीनीकृत कक्षों का निरीक्षण किया गया, कक्षों का नवीनीकरण उच्चकोटि एवं मापदंडों के अनुसार पाए जाने पर एसएसपी द्वारा सराहना की गई एवं मिष्ठान वितरित किया गया। सभी का उत्साहवर्धन किया गया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध योगेन्द्र सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर विक्रांत द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी सदर अमित राय, क्षेत्राधिकारी सकीट संजय सिंह, क्षेत्राधिकारी (ट्रैफिक) महेश कुमार, प्रतिसार निरीक्षक किशन लाल गौतम, पीआरओ राकेश सरोज मौजूद रहे।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें