अलीगंज।* थाना जैथरा में पीड़िता ने आठ नामजद आरोपी व 5-6 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर देकर मामला दर्ज कराया है कि वादिया के क्रय शुदा खेत का फर्जी तरीके से कूटरचित दस्तावेजो का प्रयोग करते हुये षडयन्त्र रचकर फर्जी तरीके से बैनामा करा लिया तथा वादिया व उसके देवर व मजदूरो द्वारा विरोध करने पर गन्दी गन्दी गालियाँ देते हुये अश्लील हरकते करना तथा अर्धनग्न कर देना और नाजायज असलाहो से भयभीत कर जान से मारने की धमकी देने को लेकर मामला दर्ज कराया है।थाना जैथरा के ग्राम निजामाबाद निवासी श्रीमती योगमाला पत्नी विजेन्द्र पाल पाण्डेय ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि सुनील यादव जो कि एक गिरोहबन्द व भूमाफिया है। और उसने एक षडयंत्र के तहत अपहृत वीरपाल उर्फ वीरवल से एक बैनामा जबरन दिनांक 2 मार्च को कूटरचित कर षड्यंत्र के तहत प्रार्थिया की उपरोक्त जमीन को धोखाधडी व जालसाजी करके करा लिया। वादिया अपने खेतों में गेहूं की फसल को कटवाने के लिए अपने साथ अवधेश पुत्र रामनिवास तथा मोहनलाल पुत्र रामकिशन निवासीगण ग्राम निजामाबाद आदि को लेकर अपनी कब्जेशुदा भूमि पर लेवर के आदमियों के साथ खेत कटवा रहे थे तभी वहाँ पर सुनील यादव पुत्र खेतपाल सिंह निवासी ग्राम चिलमापुर थाना जैथरा, सुनील यादव की पत्नी, राजवीर सिंह यादव पुत्र तेजसिंह यादव, नरेन्द्र कुमार पुत्र राजवीर निवासी ग्राम चिठियन सरोठ पछाया थाना जसरथपुर, मनोज कुमार यादव पुत्र कप्तान सिंह, जनवेद सिंह यादव पुत्र छोटेलाल निवासी ग्राम चिलमापुर थाना जैथरा, रामौतार पुत्र रग्घू निवासी ग्राम नगला कलू थाना जसरथपुर, वीरपाल उर्फ वीरवल पुत्र सरदार निवासी निजामाबाद के साथ 5-6 असामाजिक तत्वो व लाईसेंसी बन्दूको तथा नाजयज तमंचे व लाठी डण्डा लेकर प्रार्थिया के खेत पर आ गये और गाली गलौज करते हुए प्रार्थिया से बोले कि अब इस जमीन पर कोई भी फसल नहीं काटेगा और इन सबका बैनामा हमने अपने नाम करा लिया है तो प्रार्थिया व प्रार्थिया के साथ देवर अवधेश आदि ने विरोध करते हुए कहा कि यह जमीन तो हमारी है और हमने कोई बैनामा नही किया तो इस पर बोले कि हमने वीरपाल उर्फ वीरवल से बैनामा करा लिया है। और पार्थिया व प्रार्थिया के देवर अवधेश व लेबर के साथ गाली गलौज करने लगे। प्रार्थिया के कब्जा न छोडने पर लोगों ने प्रार्थिया को अत्यन्त अश्लील भाषा का प्रयोग करते हुए गालिय दी व धक्के मारते हुए खेत से भगाने गये।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें