एटा।* पिलुआ थाना क्षेत्र के अन्तर्गत बेकाबू बाइक बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि पिता और दो महिलाएं घायल हो गईं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटनाक्रम के अनुसार पिलुआ थाना क्षेत्र के अन्तर्गत मारहरा-नगरिया मोड मार्ग स्थित गांव दरबपुर के समीप तेज रफ्तार बाइक बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में कासगंज के लहरा निवासी साढे तीन साल की विजयलक्ष्मी पुत्री हरिवेन्द्र की मौत हो गई, जबकि हरिवेन्द्र और दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्चे बाइक पर आगे बैठी थी, जबकि महिलाएं पीछे बैठी थीं और हरिवेन्द्र बाइक चला रहे थे। घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में कर कानूनी कार्रवाई की है।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें