थाना बागवाला पुलिस ने चेकिंग कर उतरवायी काली फिल्म, व हूटर चेकिंग अभियान से वाहन स्वामियों में मचा हड़कंप
थाना बागवाला क्षेत्र में मंगलवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाया। जिस दौरान काली फिल्म चढ़े वाहनों से फिल्म उतरवाने के साथ ही प्रेशर हूटर निकाले गये। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन स्वामियों में हड़कंप मच गया। मंगलवार को थाना बागवाला पुलिस द्वारा थाने के समीप चेकिंग अभियान चलाया गया। जिस दौरान चार पहिया गाड़ियों को रोककर चेकिंग की गई साथ ही फोर व्हीलर गाड़ियों पर लगे प्रेशर हूटर व काली फ़िल्म को निकालकर चालान की कार्रवाई की गई साथ ही रोडवेज बसों को भी चेक किया गया। थाना बागवाला पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान तकरीबन 15 वाहनों पर चालान की कार्रवाई कर लोगों को हिदायत दी गई। चेकिंग के दौरान थाना अध्यक्ष संजय राघव, एसआई संजीव कुमार, भुवनेश कुमार सहित अन्य बल मौजूद रहा।
@samachar24news


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें