एटा।* शासन की मंशानुरूप चलाए जा रहे अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक, अपराध/नोडल अधिकारी योगेन्द्र सिंह के नेतृत्व में श्रम प्रर्वतन अधिकारी यादवेन्द्र विक्रम, राजबाबू व दीपेंद्र एवं प्रभारी एएचटी द्वारा संयुक्त टीम बनाकर बाल श्रम उन्मूलन अभियान चलाया गया। अभियान में चैकिंग के दौरान कस्बा बस स्टैंड, रेलवे रोड, बाजार व जीटी रोड एटा में होटल-ढाबा, ऑटोमोबाइल रिपेयरिंग की दुकान/ प्रतिष्ठानों को निरीक्षण/चैक किया गया जहां पर बालश्रम से 6 बच्चों को बालश्रम से मुक्त कराया गया। यादवेन्द्र विक्रम व राजबाबू द्वारा निरीक्षण टिप्पणी की गयी होटल-ढाबा, दुकानों, ऑटोमोबाइल रिपेयरिंग आदि के स्वामियों को हिदायत दी गई कि किसी भी दशा में 18 वर्ष से कम उम्र के बालकों को काम पर न रखा जाए ऐसा करना दंडनीय अपराध है। एएचटीयू प्रभारी शिवकुमार शर्मा, महिला हेड कांस्टेबल सीमा व कांस्टेबल महेश मौजूद रहे।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें