एटा।* कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गांव गिरौरा में मानसिक रूप से बीमार वृद्ध महिला ने पशुओं के बाड़े में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शव लटका देख परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुँची पलिस ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम गृह भेज दिया।
क्षेत्र के ग्राम गिरौरा निवासी हाकिम सिंह की 60 वर्षीय पत्नी राजकुमारी परिवार के साथ रहती थी। वह मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। मंगलवार को को राजकुमारी अपने पशुओं के बाड़े में चली गई। वहां पर कोई नहीं था, तभी राजकुमारी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। कुछ समय बाद शव लटका देखा तो परिजनों में कोहराम मच गया। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुँची कोतवाली देहात पुलिस ने शव को कब्जे में कर कानूनी कार्रवाई की है।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें