एटा।* सोमवार को जनपद में ईद-उल-अजहा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। ईद-उल-जुहा पर हजारों मुसलिमों ने एक साथ नमाज अदा कर देश में अमन चैन की दुआएं मांगीं। वहीं एक-दूसरे को गले लगकर बधाइयां भी दीं। इमामों ने खुतबा पढ़कर खुशहाली की कामना की। शहर के दो ईदगाहों पर हुई इबादत में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस अवसर पर पूरे जनपद में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे।जीटी रोड स्थित पुरानी ईदगाह पर ठीक नौ बजे इमाम परंपरागत तरीके से नमाज अदा कराई। साढ़े नौ बजे पोता नगला स्थित ईदगाह पर शहर काजी ने नमाज अदा कराई। एक-दूसरे से गले मिल कर ईद की मुबारकबाद दी। राजनीतिक दलों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्राासन ने लगाए शिविरों में नमाजियों को को ईद की मुबारकबाद दी। अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि पूरे जिले में मस्जिदों और ईदगाहों में सोमवार को शांति पूर्ण तरीके से ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुसार ही कुर्बानी की और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस बल, साफ-सफाई, बिजली, पानी की व्यवस्था भी जिला प्राासन ने की है। ईद की नमाज के अवसर पर जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह और एसएसपी राजेश कुमार सिंह द्वारा भ्रमणशील रहकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नमाज को सकुशल सम्पन्न कराया। मस्जिदों में मौलवियों व नमाजियों से मिलकर ईद की मुबारकबाद दी गई। जिलाधिकारी प्रेम रंजन व एसएसपी एटा राजेश कुमार सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा ने त्योहार को लेकर लोगों से पहले ही अपील की थी। मस्जिदों के ईमाम और मौलाना से मुलाकात कर वार्ता की गई। शान्ति व सौहार्दपूर्ण तरीके से मिलजुलकर त्योहार मनाने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिले की मस्जिदों ईदगाहों में ईद की नमाज को सकुशल सम्पन्न कराया गया।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें