एटा।* रिजोर थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए, दोनों को मेडिकल कालेज से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
जनपद फिरोजाबाद के जसराना थानान्तर्गत ग्राम नगला मादा निवासी मृदुल कुमार पुत्र सुरेश चन्द्र अपनी पत्नी उमादेवी के साथ पिलुआ क्षेत्र के गांव गंभीरपुर भदवास से मोटरसाईकिल से घर जा रहा था। जैसे ही बाइक रिजोर थाना क्षेत्र के शिकोहाबाद रोड स्थित गांव निधौलीखुर्द के पास पहुंची कि तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायल दंपति को उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के पश्चात हालत नाजुक देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें