एटा।* कोतवाली देहात थाना पुलिस द्वारा अपहरण के बाद नाबालिग से दुष्कर्म मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की है।
प्रभारी निरीक्षक निर्दोष कुमार सिंह सेंगर ने बताया कि एक व्यक्ति द्वारा नाबालिग के अपहरण और उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने धारा-376 और पोक्सो एक्ट विभिन्न धाराओं में अभियोग दर्ज कर जांच पड़ताल की। मुखबिर की सूचना पर आरोपित रजनेश पुत्र दशराम निवासी नौसना मडैय्यन पोस्ट विक्रमपुर थाना कलान जिला शाहजहांपुर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपित का चालान कर जेल भेजा गया है।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें