अवैध शराब निर्माण, बिक्री, परिवहन , भंडारण, अपमिश्रण, ओवर रेटिंग के विरुद्ध आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी हाथरस तथा सक्षम उच्चाधिकारियों के निर्देशन में रविंद्र कुमार उप जिला अधिकारी , आनंद कुमार पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं कुलदीप चौहान क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक सिकंदरा राऊ की संयुक्त टीम द्वारा थाना कोतवाली सिकंदराराऊ स्थित सिकंदराराऊ प्रथम एवं द्वितीय की देशी, विदेशी व बियर की मदिरा दुकानों का औचक निरीक्षण कर सघन तलाशी ली गयी। अनुज्ञापियों , विक्रेताओं को निर्धारित मूल्य पर ही मदिरा बिक्री करने के लिए निर्देशित किया गया। कहीं भी अवैध मदिरा अथवा किसी भी दुकान पर ओवर रेटिंग मिलने पर लोगों को आबकारी विभाग को तुरंत सूचित करने के लिए कहा गया है।
@samachar24news


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें