गंगा दशहरा, बकरीद के दृष्टिगत शांति समिति की बैठक सम्पन्न प्रेम, भाईचारा एवं सौहार्दपूर्ण से मनाएं गंगा दशहरा, ईद का त्योहार: डीएम
एटा।* जिला मजिस्ट्रेट प्रेम रंजन सिंह की अध्यक्षता में गंगा दशहरा, ईद-उल-जुहा (बकरीद) सहित अन्य आगामी त्योहारों को आपसी भाई-चारे, शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने के कृष्टिगत जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। डीएम ने कहा कि इस वर्ष गंगा दशहरा 16 जून एवं बकरीद का त्योहार चन्द्रदर्शन के अनुसार 17 जून को मनाया जाएगा। जनपद की शांतिप्रिय एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण की परम्परा को बनाये रखते हुए त्योहार को आपसी ताल-मेल, अमन पसंदी से भाई-चारें के साथ मनाया जाए। डीएम ने कहा कि गंगा दशहरा पर्व पर यातायात के नियमों का पालन करते हुए विशेष सतर्कता बरतें। डीएम ने जनपद के विभिन्न इलाकों में कानून व्यवस्था, बिजली, पानी, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के बारे में उपस्थित सम्भ्रान्त नागरिकों, धर्मगुरू एवं समिति के सदस्यों से फीडबैक प्राप्त करते हुए सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक में उपस्थित धर्मगुरूओं सहित विभिन्न क्षेत्रों से आये हुए सम्भ्रान्त नागरिकों ने प्राासन के साथ अपने सामान्य परिचय के दौरान अपने-अपने क्षेत्रों में अमन चौन, आपसी सौहार्द एवं शांतिपूर्ण तरीके से त्योहारो को मनाये जाने की परम्परा की याद दिलाते हुए आगामी त्योहार को भी मिल-जुल कर मनाये जाने का आश्वासन दिया। एसएसपी राजेश कुमार सिंह ने कहा कि कानून एवं शांति व्यवस्था विगत त्योहारों की भांति इस बार भी कायम रहनी चाहिए। यदि कोई भी व्यक्ति आपसी भाई-चारे और सौहार्द के वातावरण में व्यवधान पैदा करने की कोशिश करते हुए पाया गया तो उसके विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है, कानून एवं शांति व्यवस्था के साथ खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर एडीएम प्राासन सत्य प्रकाश, एएसपी धनंजय सिंह कुशवाह, समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त क्षेत्राधिकारी, समस्त थाना प्रभारी सहित जनपदभर से आए संभ्रान्त नागरिक, धर्मगुरू आदि मौजूद रहे।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें