एटा।* शुक्रवार की परेड के बाद एसएसपी ने आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस कर्मियों को दंगा नियंत्रण उपकरणों को चलाने का अभ्यास कराया। उन्होंने किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को तैयार रहने को कहा और स्थिति से निपटने का तरीका बताया। इसके अतिरिक्त उन्होंने पुलिस लाइन परिसर की व्यवस्थाएं परखी और पुलिस वर्दी स्टोर, पुलिस कैंटीन, भोजनालय, आरओ वाटर प्लांट तथा बैरक आदि का निरीक्षण कर साफ सफाई के लिए निर्देशित किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड में शुक्रवार की परेड के दौरान सलामी के बाद परेड का निरीक्षण कर सभी पुलिसकर्मियों को पुलिस विभाग में ड्यूटी के दौरान ईमानदारी, कर्तव्य निष्ठा और जनता के प्रति सद्व्यवहार बनाये रखने के निर्देश दिए। साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने परेड के दौरान आधुनिक हथियारों के संचालन तथा रखरखाव के बारे में भी जानकारी देते हुए दंगा नियंत्रण के बारे में जवानों को बताया पुलिस कर्मियों को आधुनिक हथियारों तथा दंगा रोधी यंत्र, एंटी राइट गन, टियर गैस गन को चलाने के बारे में बताया साथ ही एसएसपी की मौजूदगी में कराए जा रहे अभ्यास के दौरान पुलिसकर्मियेां और टीम सदस्यों का हौसला बढ़ाया। परेड के उपरान्त एसएसपी एटा द्वारा वर्दी स्टोर, भोजनालय, आरओ वाटर प्लांट, बैरक, पुलिस कैंटीन आदि का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कुछ जगह खामियां मिलने पर प्रतिसार निरीक्षक को उनके शीघ्र निस्तारण तथा बैरकों में सही तरीके से साफ सफाई ना मिलने पर नाराजगी व्यक्त की और सफाई कराने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा, समस्त क्षेत्राधिकारी, शाखा प्रभारी तथा कर्मचारी, डायल 112 के कर्मचारी क्यूआरटी तथा प्रतिसार निरीक्षक किशन लाल सिंह व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें