एटा।* जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों के अन्तर्गत हुए सड़क हादसों में मां-बेटा समेत छह लोग घायल हो गए। उन्हें उपचार के लए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।
पिलुआ थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम उमरायपुर के समीप बाइक सवार कमलादेवी पत्नी होडिल सिंह निवासी होरची थाना निधौलीकलां को कार ने टक्कर मार दी। बाइक बेटा चन्द्रपाल चला रहा था। इस दुर्घटना में मां बेटा घायल हो गया। दोनों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। वहीं दूसरी ओर कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गांव कासिमपुर के पास कार की टक्कर से क्षेत्र के गांव बहादुरगढ़ निवासी आशीष कुमार पुत्र विजय सिंह, विजयवीर सिंह पुत्र अमोद कुमार घायल हो गया। इसके अलावा हुए सड़क हादसे में जैथरा के गांव कठिंगरा निवासी लेखपाल सिंह पुत्र रामस्वरूप और अरविंद कुमार पुत्र सतेन्द्र सिंह घायल हो गया
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें