प्रशासन ने पूर्व विधायक पुत्र की साढे तेरह करोड की भूमि की कुर्क
पूर्व विधायक परिवार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। प्रशासन ने उनके पुत्र की साढे तेरह करोड की सम्पत्ति कुर्क की है। प्रशासन ने पूर्व विधायक पुत्र की लगभग तेरह करोड की साढे सोलह बीघा जमीन को कुर्क किया है।जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल के आदेश पर स्थानीय प्रशासन द्वारा अलीगंज के ग्राम कैल्ठा स्थित गाटा संख्या 714/1.315 हैक्टेयर भूमि को धारा 14 (1) के तहत चिहिन्त कर कुर्क की है। कोतवाली प्रभारी प्रेमपाल सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल शीशराम की राजस्व टीम ने नवीन तहसील के सामने की भूमि पर नोटिस चस्पा कर कुर्क की है। विदित हो कि गैंगेस्टर के मामले में पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव जेल में निरूद्व है।
जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल के आदेश पर जनपद के विभिन्न स्थानों पर पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जुगेन्द्र सिंह यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख रामनाथ सिंह यादव एवं उनके परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ कार्यवाही चल रही है। प्रशासन का मानना है कि उक्त भूमि को अपराध कर एकत्रित की गई।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें