मोहल्ला रोशनगंज एवं बारहसैनी में बारिश का पानी भरने से लोग परेशान
नगर के मोहल्ला रोशनगंज एवं बारहसैनी बरसात का पानी भर जाने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वही घरों के अंदर भी बारिश का पानी पहुंच गया है। जिससे लोगों का जीवन नारकीय बना हुआ है। यह समस्या लोगों के लिए अभिशाप बन गई है। जब भी हल्की सी बारिश होती है, बारिश का पानी लोगों के घरों तक पहुंच जाता है । जिससे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण स्थानीय लोगों में भारी रोष व्याप्त है। कई बार इस संबंध में नगर पालिका प्रशासन तथा जिलाधिकारी और जनप्रतिनिधियों से स्थानीय लोग मांग कर चुके हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें