प्रोविजन स्टोर में आग लगने से लाखों रुपए का सामान जलकर स्वाहा, दमकल ने पाया आग पर काबू
बीती रात 10 बजे करीब पुरानी तहसील रोड पर मोहल्ला मटकोटा स्थित एक प्रोविजन स्टोर में अचानक आग लग जाने से लाखों रुपए का सामान जलकर स्वाहा हो गया । पीड़ित दुकानदार द्वारा कोतवाली पुलिस को घटना की तहरीर दे दी गई है। दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
बता दें कि मोहल्ला मटकोटा में संजीव अंकुश प्रोविजन स्टोर के नाम से एक दुकान है। जिस में बीती रात 10 बजे करीब अचानक आग लग गई। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई । घटना की जानकारी होते ही दुकान स्वामी भी मौके पर पहुंच गए । वही लोगों ने कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस एवं दमकल घटनास्थल पर पहुंच गई। दमकल ने आग पर स्थानीय लोगों की मदद से काबू पाया। दुकानदार के मुताबिक लगभग 5 लाख रुपये का सामान जलकर स्वाहा हो गया है । आग लगने के कारण का पता नहीं लगा है । शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है।



एक टिप्पणी भेजें