बारात से लौटते समय तीन लोगों ने की एक युवक के साथ मारपीट
बारात से लौटते समय तीन लोगों ने एक युवक के साथ मारपीट कर दी । जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया । घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की तहरीर घायल के भाई ने 3 लोगों के खिलाफ कोतवाली पुलिस को दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पुष्पेंद्र पत्र चोब सिंह निवासी गांव गंगागडी सिकंदराराऊ ने पुलिस को तहरीर दी है कि उसके भाई उपेंद्र पर गांव के ही अशोक पुत्र रामवीर सिंह के पुत्र की बारात में से 27 जनवरी को लौटते समय सिकंदराराऊ से अगसौली मार्ग पर चलती बस में प्रदीप पुत्र रहीश पाल सिंह, विकास पुत्र रमेश चंद्र तथा नीतू पुत्र जयवीर सिंह निवासी गांव गंगागडी ने एक राय होकर उपेंद्र पर हमला बोल दिया व मारपीट करके उसे घायल कर दिया और भाग गए । घायल को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें