अधिवक्ताओं की समस्याओं का कराया जाएगा समाधान
नवनिर्वाचित बार एसोसियेशन की बैठक आयोजित
अलीगंज- बार एसोसियेशन सभागार में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पदाधिकारियों ने तहसील से सम्बन्धित समस्याओं को रखा, जिस पर अध्यक्ष एवं सचिव ने अधिवक्ताओं को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखकर समाधान करवाया जाएगा। नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने बताया कि तहसील में वसीयत, पुराने बैनामा के दाखिल खारिज एवं संशोधन पत्रावली के कार्य में कर्मचारियों के द्वारा शिथिलता बरती जा रही है, जिसके कारण वादकारियों के कार्य समय पर नहीं हो पा रहे है। साथ ही उन्होंने पुरानी तहसील परिसर में साफ-सफाई एवं सूक्ष्म निर्माण कराने का अधिवक्ताओं ने प्रस्ताव रखा, जिसे ध्वनिमति से पारित किया गया।
अध्यक्ष ने अधिवक्ताओं को आश्वस्त किया कि वार और बैंच का सामांजस्य बना रहा, इसका पूरा प्रयास किया जाएगा तथा अधिवक्ताओं के द्वारा जो भी समस्याएं बताई गई है अधिकारियों से वार्ता करके उनका समाधन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं की एकजुटता ही सबसे बडी कडी है। जब हम सब एकजुट रहेंगे तो बार भी मजबूत रहेगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही आम बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें समस्त अधिवक्ताओं के विचार लिए जाएंगे।
बैठक में एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन बलवीर सिंह राठौर, चुनाव अधिकारी रामेन्द्र पाल पाण्डेय, सदस् केशव सिन्हा, अमरनाथ गुप्ता, जगदीश चन्द्र वर्मा, सचिव अनिल अवस्थी, सह सचिव शैलेन्द्र सिंह चैहान, आनंद शाक्य, केपी सिंह यादव, संतोष यादव, प्रमोद सक्सेना, राघवेन्द्र सिंह, विनय कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें