शराब की भटटी चलाते एक दबोचा
अलीगंज- कोतवाली अलीगंज पुलिस ने ग्राम टपुआ में छापामार कार्यवाही करते हुए एक व्यक्ति को कच्ची शराब की भटटी चलाते गिरफतार किया है। आरोपी के कब्जे से 10 लीटर शराब एवं शराब बनाने के उपकरण बरामद हुए है। आरोपी को जेल भेजा गया है।
कोतवाली के उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार को सूचना मिली कि ग्राम टपुआ में एक व्यक्ति अवैध शराब की भटटी चला रहा है। एसआई ने हमराह सागर मलिक, लवनीश चैधरी, अजीत के साथ गांव में छापा मारकर अनिल पुत्र फुलवारी निवासी ग्राम टपुआ को दस लीटर कच्ची शराब एवं शराब बनाने की सामग्री बरामद की है। आरोपी को धारा 60 एवं 60 दो के तहत जेल भेजा है।


एक टिप्पणी भेजें