नगर पालिका अलीगंज में 22 सफाई कर्मियों को किया कार्यमुक्त! बजट आभाव के चलते की गयी कार्यवाही। नगर पालिका कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर किया विरोध।
नगर पालिका अलीगंज में 22 सफाई कर्मियों को किया कार्यमुक्त!
बजट आभाव के चलते की गयी कार्यवाही। नगर पालिका कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर किया विरोध।
अलीगंज। नगर पालिका अलीगंज में 22 सफाई कर्मियों को जो ठेके पर कार्य कर रहे थे उनको नोटिस देकर कार्य मुक्त किया गया कार्य मुक्त की जानकारी जैसे ही अन्य सफाई कर्मियों व मजदूर यूनियन संघ के प्रमोद प्रेमी को हुई तो एकत्रित होकर नगरपालिका कार्यालय में जमकर विरोध किया साथ ही अधिशासी अधिकारी से इस संदर्भ में वार्ता भी की। मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार अलीगंज नगर पालिका में 22 सफाई कर्मी ठेके पर ठेकेदार द्वारा सफाई कार्य 5 वर्ष से कर रहे हैं। वही नगर पालिका में अध्यक्ष पद का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। वही बजट के आभाव में उनको वेतन भी नही मिल रहा था।इसी को लेकर मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सपा पार्षद प्रमोद कुमार प्रेमी के नेतृत्व में सफाई कर्मी एकत्रित होकर नगर पालिका कार्यालय अलीगंज में विरोध कर धरना करने लगे धरना पर विरोध कर रहे सफाई कर्मियों नेजमकर विरोध किया उन लोगो का कहना है हम लोगों के लिये बजट नही है बजट की कमी को बताकर हम लोगों को हटा दिया गया। वही वार्ता के लिये प्रमोद प्रेमी के साथ सफाई कर्मी अधिशासी अधिकारी कृष्ण प्रताप सरल से वात की लेकिन सफाई कर्मी अपनी मांगों को लेकर अड़े रहे यदि उक्त सफाई कर्मियों को वापिस नही लिया गया तो हम लोग सफाई कार्य बन्द कर हड़ताल आदि की चेतावनी दी।ठेकेदार द्वारा जो सफाई कर्मी कार्यरत थे उनके ठेकेदार को नोटिस दिया और 22 सफाई कर्मयो को हटाया गया शासन स्तर से बजट का न होना बताया गया है।
कृष्ण प्रताप सरल
अधिशासी अधिकारी नगर पालिका अलीगंज
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें