अज्ञात युवक की सिकंदराराऊ रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर मौत
सिकंदराराऊ रेलवे स्टेशन के पास एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई । जीआरपी कासगंज ने शव को कब्जे में ले लिया है ।
एक अज्ञात व्यक्ति को रेलवे स्टेशन सिकंदराराऊ के पास मथुरा से कासगंज जाने वाली पैसेंजर ट्रेन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना जीआरपी थाना कासगंज को दी गई। सूचना पाकर उपनिरीक्षक सुदेश कुमार हमराह पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे मृतक के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। जीआरपी पुलिस का कहना है कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। पंचायत नामा भर कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें