पुलिस ने शपथ दिलाकर विद्यार्थियांे को किया जागरूक हजारों बच्चों ने एक साथ ली सडक सुरक्षा सप्ताह के तहत शपथ
पुलिस ने शपथ दिलाकर विद्यार्थियांे को किया जागरूक
हजारों बच्चों ने एक साथ ली सडक सुरक्षा सप्ताह के तहत शपथ
अलीगंज- पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे सडक सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम के तहत नगर के तीन इण्टर काॅलेज के हजारों बच्चों ने एक साथ शपथ ली। विद्यार्थियों को वाहन चलाते समय क्या-क्या सावधानियां बरती जाए इसके बारे में बारीकी से समझाया गया। बच्चों ने शपथ लेकर सडक सुरक्षा अपनाने का संकल्प लिया। नगर के गौतम बुद्व स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में जनता इण्टर कालेज, डीएवी इण्टर कालेज के हजारों बच्चों को एकत्रित किया गया। सीओ विकांत द्विवेदी ने बच्चों को शपथ दिलाते हुए बताया कि सडक पर चलते समय अपनी साइड का विशेष ध्यान रखें। इसके अलावा दुपहिया वाहन चलाते समय आईएसआई मार्का का हेलमेट का उपयोग करना चाहिए। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के समय हेलमेल न होने से सिर चोटें आने से अंधिकांश लोग अपनी जान गवां देते है।
उन्होंने चारपहिया वाहनों चलाने वालों को भी सावधानियां बरतनी चाहिए। गाडी चलाते समय सीट बैल्ट का उपयोग करना चाहिए। उन्होंने कहाकि सीट बैल्ट न लगने से गाडी में मौजूद सुरक्षा उपकरण निष्क्रिय हो जाते हैं, जिससे दुर्घटना में बैठे लोग दुर्घटना के शिकार हो जाते है। उन्होंने बच्चों से कहा कि वह स्वयं जागरूक हों एवं अपने परिवार को यातायात सुरक्षा को लेकर जागरू करें।
इस अवसर पर तहसीलदार राकेश कुमार, खण्ड विकास अधिकारी दिनेश चन्द्र शर्मा, कोतवाली प्रभारी प्रेमपाल सिंह, रामगोपाल शाक्य, होम ंिसह शाक्य सहित तीनों विद्यालयों के विद्यार्थी मौजूद रहें।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें