सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

30 वर्ष बाद ग्रहों कि युति से बनेगा खप्पर महायोग शनिदेव कि प्रसन्नता हेतु मौनी अमावस्या पर करें जप तप दान : स्वामी पूर्णानंदपुरी जी

 30 वर्ष बाद ग्रहों कि युति से बनेगा खप्पर महायोग

शनिदेव कि प्रसन्नता हेतु मौनी अमावस्या पर करें जप तप दान : स्वामी पूर्णानंदपुरी जी

सिकंदराराऊ। 

वैदिक पंचांग के अनुसार 15 15 दिनों के दो पक्ष होते हैं, एक पक्ष में पूर्णिमा और दूसरे पक्ष में अमावस्या आती है।कृष्ण पक्ष के दौरान चंद्रमा का आकार धीरे-धीरे कम होता है और अमावस्या तक लगभग शून्य के बराबर हो जाता है। कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि को अमावस्या कहा जाता है। वैसे तो सभी अमावस्याएं अपने आप में महत्त्व रखतीं हैं परन्तु माघ के महीने में आने वाली मौनी अमावस्या का विशेष महत्त्व है जो कि इस बार 21 जनवरी शनिवार को पड़ रही है।अमावस्या तिथि पर पवित्र नदी में स्नान एवं दान का विशेष महत्व होता है। यह जानकारी वैदिक ज्योतिष संस्थान के प्रमुख स्वामी श्री पूर्णानंदपुरी जी महाराज ने दी।

स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज ने माघ महीने में पड़ने वाली अमावस्या तिथि के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि इस अमावस्या को मौनी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता इस दिन मौन व्रत का पालन करते हुए भगवान से जाने अनजाने में हुए पाप के लिए क्षमा प्रार्थना करना शुभ होता है एवं पूजा पाठ का विशेष महत्त्व होता है। इस वर्ष मौनी अमावस्या पर लगभग 30 साल के बाद शनि कुंभ राशि में मौजूद रहेंगे,मकर राशि में सूर्य और शुक्र की युति से खप्पर योग का निर्माण होगा जिसको कुंडली में शनि के शुभ प्रभाव को बढ़ाने और धार्मिक कार्यों के लिए विशेष माना जाता है। 

स्वामी पूर्णानंदपुरी जी के अनुसार नवग्रहों में ऊर्जावान तथा सुंदर एवं आध्यात्म के कारक ग्रह शनि ढाई वर्ष में राशि परिवर्तन करते हैं। इन्हीं ढाई वर्ष के दौरान कभी वक्र अवस्था और कभी मार्गी अवस्था चलती रहती है। गणना चक्र के बाद शनि ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। इस बार मौनी अमावस्या पर शनि का राशि परिवर्तन चार दिन पहले 17 जनवरी 2023 को सांय पांच बजकर 45 मिनट को हो गया। शनि का अपनी राशि कुंभ में प्रवेश की अवस्था 30 वर्ष बाद बन रही है इस दृष्टि से यह 30 वर्ष बाद मौनी अमावस्या का महापर्व रहेगा।

स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज ने मौनी अमावस्या से जुड़े पूजा पाठ एवं दान के विधान के बारे बताया कि सूर्योदय से पहले उठकर पवित्र नदी में स्नान करें,यदि ऐसा संभव नहीं हो तो आप घर में ही पानी में गंगाजल और तिल मिलाकर स्नान करें। कोशिश करें की मौनी अमावस्या के दिन बिना कुछ बोले स्नान करें, इस दिन बिना बोले स्नान करने से महापुण्य की प्राप्ति होती है. इस दिन स्नान करने का शुभ मुहूर्त सूर्योदय से लेकर पूरे दिन रहेगा।स्नान के बाद सूर्य को अर्ध्य दे कर श्रीमद भागवत कथा श्रवण करने के बाद तांबे के कलश में काले तिल, सोने का दाना रखकर वैदिक कर्मकांडी ब्राह्मण को दान करने से रोग, दोष, बाधा की निवृत्ति होती है साथ ही कार्य में प्रगति का रास्ता खुलता है इस दिन गायों को घास खिलाने से भी कुल वृद्धि होती है एवं शनि की अनुकूलता के लिए जरुरतमंद को भोजन,कंबल,वस्त्र,औषधि का दान करने का विधान है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...