नामजदों ने भूसा लेकर आ रहे युवक पर बोला हमला, मारपीट कर किया घायल

 नामजदों ने भूसा लेकर आ रहे युवक पर बोला हमला, मारपीट कर किया घायल

सिकंदराराऊ 


कोतवाली क्षेत्र के गांव चिरायल में नामजदों ने खेत से भूसा लेकर आ रहे युवक को रास्ते में रोककर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया और जमकर मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को घटना की तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

शेखर कुमार पुत्र संजय सिंह निवासी गांव चिरायल ने पुलिस को तहरीर दी है कि वह अपने खेत से भूसा लेकर आ रहा था तो रास्ते में घात लगाए बैठे भुजवीर सिंह, अनिल कुमार, भुवनेश कुमार ने लाठी-डंडों से उसे मारा-पीटा और चाकू दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी।

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2