सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

समाजवादी पार्टी ने छोटे लोहिया पंडित जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि मनाई

 समाजवादी पार्टी ने छोटे लोहिया पंडित जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि मनाई

हाथरस

रविवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर पंडित जिनेश्वर मिश्र की 13 वीं पुण्यतिथि मनाई गई।जिसमें उनके छवि चित्र पर पुष्प अर्पित कर एक विचार गोष्ठी की गई। समाजवादी पार्टी के पूर्व हाथरस विधानसभा प्रत्याशी एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामनारायण काके कार्यक्रम मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने अपने संबोधन में उनके जीवन पर प्रकाश डाला और बताया मिश्र जी छोटे लोहिया के नाम से जाने जाते थे। सांसद रहते हुए समाजवादी विचारधारा को कायम रखा तथा समाजवादी पार्टी के नेताजी मुलायम सिंह यादव के साथ उन्होंने काफी संघर्ष किया तथा पार्टी की मजबूती के लिए पूर्ण  योगदान दिया तथा जेल भरो आंदोलन जैसे कार्य में सफल बनाने का कार्य किया। उनका जीवन जातिवादी भेदभाव को हटाना व समाजवाद को लाना था। ऐसे नेता को याद किया जाता रहेगा। समाजवादी कार्यकर्ताओं को उनके आदर्शों पर चलना चाहिए। 

 समाजवादी पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राम नारायण काके आज इगलास रोड विद्यानगर पर बालू गुरु द्वारा टेंट डेकोरेटर एवं इवेंट प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला प्रवक्ता अनिल कुमार वार्ष्णेय, वरिष्ठ नेता अजय कुमार शर्मा, कैलाश बिहारी गौड़, पूर्व जिला महासचिव एवं खान हाजी नवाब हसन, चौधरी धर्मवीर सिंह, ठाकुर गोविंद सिंह सिसोदिया , हेमंत गौड , शहर अध्यक्ष अशोक कुमार दिवाकर ,मोहित कश्यप एडवोकेट, रिंकू ठाकुर, जुगनू माहोर, आजाद कुरेशी, गुड्डा पुजारी, योगेश समाधिया, जोगिया  पूर्व प्रधान उदय सिंह ने  जीवन पर विचार रखें । कुशवाहा जिसमें समाजवादी पार्टी के निवर्तमान पिछला वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव रुप किशोर कश्यप, गौरी शंकर बघेल, हाजी नवाव हसन, चिंकू शर्मा, विधानसभा सचिव सत्येंद्र शर्मा ,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बसंत लाल दीक्षित , नगर सचिव निखिल अग्रवाल, विधानसभा उपाध्यक्ष चौधरी धर्मवीर सिंह ,जगदीश प्रसाद कश्यप ने संबोधन किया । 

कार्यक्रम में उपस्थित अतुल कुमार, बंटी सेंगर ,ठाकुर नेत्रपाल सिंह, रोशन लाल धनगर, पिंटू दिवाकर, अर्जुन सिंह , नेमपाल प्रजापति, अशोक कुमार दिवाकर, राहुल सागर , मनुष्य चौधरी , शाहरुख अलमारी वाले, नरेंद्र सविता , बाल किशन यादव एडवोकेट, मोहित कुमार कश्यप एडवोकेट ,रिंकू ठाकुर , आजाद कुरेशी, राजू कुरैशी, सीताराम सविता आदि थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...