सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आओ अमर शहीदों को हम अपने शीश नवाएं

 आओ अमर शहीदों को हम अपने शीश नवाएं

सिकंदराराऊ

 गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर राजस्व परिवार के तत्वावधान में एक कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। उप जिलाधिकारी वेद सिंह चौहान ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और संचालन शायर आतिश सोलंकी ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनिल कुमार तहसीलदार व विशिष्ट अतिथि के रुप में सतेन्द्र सिकरवार नायव तहसीलदार व विजय कुमार यादव नायव तहसीलदार मौजूद  रहे ।

कार्यक्रम के आयोजक राजस्व परिवार शाखा सिकन्द्राराऊ मौ.हनीश तहसील अध्यक्ष लेखपाल संघ, रविकांत मंत्री लेखपाल संघ, मुकेश चौहान अध्यक्ष अमीन संघ व रामरक्षपाल सिंह मंत्री अमीन संघ ने सबका आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम में आमन्त्रित मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, समाजसेवियों कवियों को आयोजन समिति द्वारा शाल, माल्यार्पण व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

कवि सम्मलेन में अब्दुल कदीर'जिया के सरस्वती वंदना पढ़ी

ज्ञान से ही होती है पहचान हर इंसान की

ज्ञान ही कुंजी है जग में हर सफल अभियान की....

सरस्वती वंदना के बाद नाते पाक जनाव हाजी डॉ मुहम्मद मियां साहब ने सुनाया।

संचालन कर रहे आतिश सोलंकी ने पढ़ा -

कितनी कलियों को रोजाना रौंदा गया

आज का अखवार तो देखिये......

कवि विवेकशील राघव ने पढ़ा

नित संघर्षों की गाथा है विश्राम नहीं होने देंगे

इस वीर प्रसूता धरती को बदनाम नहीं होने देंगे.....

गज़लकार अब्दुल कदीर जिया ने पढ़ा

जब भी आंखों में ख्वाब पलते हैं

रास्ते मंजिलों के खिलते है......

हास्य कवि देवेन्द्र दीक्षित शूल ने पढ़ा

आओ अमर शहीदों को हम अपने शीश नवाएं

उनके सपनों जैसा सुन्दर भारत देश बनाएं.........

कवि महेश यादव संघर्षी ने पढ़ा

वतन खोखला कर दिया ये कैसे इंसान

धन की खातिर देश का बेच रहे ईमान.......

कवि अवशेष विमल ने पढ़ा -

शब्द शिल्पी लोग हैं हम पत्थरों से क्या डरेंगे 

एटा से पधारे कवि डॉ पी एस चौधरी आलम ने पढ़ा

आप ही ने तो कहा था ऐ सजन

सबसे अच्छा है हमारा ये वतन....

इसके अलावा कवयित्री उन्नति भारद्वाज, हाजी डॉ मुहम्मद मियां कासगंज, कवि ओमप्रकाश सिंह, कवि रंजीत पौरुष व अब्दुल रज्जाक नाचीज़ ने भी काव्यपाठ किया। कार्यक्रम में हरपाल सिंह यादव, नरेन्द्र सिंह जादौन,हसरुददीन शाह,देवा बघेल, मोहित कुमार, नवनीत कुमार, यशपाल सिंह, विनय कुमार सेंगर, मोहित शर्मा जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष लेखपाल संघ, राजेश शर्मा,श्रीपाल सिंह, कैलाश चन्द्र शर्मा, कृष्ण कुमार सिंह,विवेक श्रोती,शिव कुमार शर्मा, स्वदेश प्रताप सिंह, नेमसिंह, सौरभ यादव,शीलेन्द्र, प्रेमशंकर, हेमंत कुमार, विनोद यादव , राजेश कुमार, देवा बघेल अरविन्द शर्मा, हुकुम सिंह बघेल एडवोकेट,एस एस खान, सुहैब खान आदि उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...