प्रशासन ने सत्तर बीघा सरकारी भूमि कराई कब्जा मुक्त
खडी फसल पर चलवाया ट्रैक्टर
अलीगंज- तहसील क्षेत्र के ग्राम नकटई खुर्द में प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए कृषि योग्य सत्तर बीघा सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराया है। कब्जा की गई इस भूमि की कीमत एक करोड रूपए से अधिक की बताई गई है। प्रशासन ने कब्जायुक्त भूमि की गई फसल को ट्रैक्टर से जोत दिया है। कार्यवाही से भू-माफियाआंें में हडकम्प है। ग्राम पंचायत नकटई खुर्द में सरकारी जंगल ढाका की गाटा सं0 212, 241, 248, 281, 244 रकवा लगभग 72 बीघा भूमि पर गांव के रमेश पुत्र जबर सिंह, सर्वेश पुत्र जबर सिंह, गोविन्द पुत्र रामगोपाल, नरेन्द्र पुत्र फौजदार, मिश्रीलाल पुत्र धर्मजीत, रामवती पत्नी स्व0 रामनरेश, कृपाराम पुत्र खुशीराम एवं जितेन्द्र पुत्र रामवीर ने कब्जा कर लिया था। उक्त कब्जे की शिकायतें कई बार उच्चाधिकारियों से की गई थी।
उपजिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने उक्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सोमवार को राजस्व एवं पुलिस विभाग की टीम के साथ कार्यवाही का खाका तैयार किया। उपजिलाधिकारी ने तहसीलदार राकेश कुमार, नायब तहसीलदार जैथरा, राजस्व निरीक्षक एवं क्षेत्रीय लेखपाल के साथ थाना राजा का रामपुर एवं थाना अलीगंज पुलिस के साथ कार्यवाही को अंजाम दिया। प्रशासन ने उक्त लोगों द्वारा कब्जा की गई भूमि पर खडी फसल को ट्रैक्टर से जुतवा दिया। उपजिलाधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में जहां भी सरकारी भूमि पर कब्जे किए गए हैं, उनको हटावाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इन अवैध कब्जेदारों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें