को लेकर क्रमिक अनशन पर रहे अधिवक्ता
राज्यपाल को भेजा छह सूत्रीय मांग पत्र
अलीगंज- बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के मांगोंआहवान पर छह सूत्रीय मांगों को लेकर स्थानीय अधिवक्ता एक दिन के क्रमिक अनशन पर रहे। अधिवक्ताओं ने राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम की अनुपस्थिति में लिपिक को सौंपकर मांगों को अतिशीघ्र लागू करने की मांग की। बार एसोसियेशन अलीगंज के अध्यक्ष प्रमोद कुमार मिश्रा के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने पुरानी तहसील परिसर में प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक क्रमिक अनशन किया। एसोसियेशन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि बार काउंसिल के निर्देश पर यह अनशन किया गया है। उन्होंने बताया कि अधिवक्ताओं के हितों के लिए एसोसियेशन मांग करता है कि प्रदेश के अधिवक्ताओं के लिए पांच लाख तक का मुफत चिकित्सा बीमा कराया जाए तथा आयुषमान योजना से जोडा जाए।
इसके अलावा उत्तर प्रदेश अधिवक्ता कल्याण निधि न्यासी समिति लखनउ में मृतक अधिवक्ताओं के लंबित दावों का यथाशीघ्र भुगतान कराया जाए। जिलों व तहसीलों में अधिवक्ताओं के चैमबरों का निर्माण कराया जाए। अधिवक्ता एवं पत्रकार की मृत्यु पर एक समान धनराशि दी जाए। साठ वर्ष से अधिक आयु के लगभग 40 हजार अधिवक्ताओं के लिए पेंशन योजना लागू की जाए। एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाए।
ज्ञापन देने वालों में सचिव अनिल कुमार अवस्थी, शेष कुमार तिवारी, बलवीर सिंह यादव, मेघ सिंह शाक्य, अमरनाथ गुप्ता, रामेन्द्र पाल पाण्डेय, रतीराम, वेदप्रकाश यादव, आनंद शाक्य, प्रमोद कुमार सक्सेना, शैलेन्द्र सिंह चैहान आदि अधिवक्ता प्रमुख है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें