दो अलग अलग घटनाओं में पीड़ित गरीब परिवारों को सौंपा गया कृषि योग्य भूमि का पट्टा
*मिट्टी की ढाय में दबकर हुई तीन मासूम बच्चों की मौत के पीड़ित परिवार को भी दिया गया पट्टा*
एटा जिले की तहसील अलीगंज के सभागार में आयोजित समाधान दिवस के मौके पर आज अपर जिला मजिस्ट्रेट आलोक कुमार क्षेत्रीय भाजपा विधायक ठाकुर सत्यपाल सिंह ने संयुक्त रूप से अलीगंज क्षेत्र के अलग अलग थाना क्षेत्रों में पूर्व के दिनो मे घटित हुई घटनाओं के पीड़ित परिवारों को आज कृषि योग्य भूमि का पट्टा आवंटित किया गया।शासन की मंशानुरूप प्रस्ताव की बैठक आयोजित कर इन गरीब परिवारों को पट्टा सौंप कर लाभान्वित किया गया है।
आपको बता दें अक्तूबर माह में जसरथपुर थाना अंतर्गत नगला बलू गांव में एक ही परिवार के पिता और पुत्री अंतराम और तनिषा की निर्मम हत्या कर दी गई थी।घटना में एक महिला गम्भीर रूप से घायल हुई थी।परिवार बेहद गरीब था हत्याकांड भी बहुचर्चित रहा था।प्रशासन के द्वारा और स्थानीय विधायक द्वारा परिवार की हरसंभव मदद किए जाने का भरोसा दिलाया गया था।उपजिला अधिकारी अलीगंज मानवेंद्र ने राजस्व टीम की मदद से ग्राम प्रधान की देखरेख में प्रस्ताव करा कर पीड़ित परिवार के ही सदस्य धर्मेंद्र पाल पुत्र अंतराम निवासी नगला बलू को साढ़े तीन बीघा कृषि योग्य भूमि का पट्टा प्रमाण पर आज सौंपा गया है।
जिले के नया गांव थाना क्षेत्र के फकीरपुरा गांव में अक्तूबर माह में मिट्टी की ढाय खिसकने दे दब कर तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई थी।घटना में कौशल पुत्र प्रेम सिंह,गोविंद पुत्र लालबहादुर,सचिन पुत्र कप्तान सिंह की दर्दनाक मौत हो गई थी।मृतक बच्चों के परिवार बेहद गरीब थे।घटना के समय ही प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा परिवारों की हरसंभव मदद किए जाने का भरोसा दिलाया गया था।उपजिलाधिकारी अलीगंज मानवेंद्र सिंह के निर्देश पर राजस्व टीम और क्षेत्रीय लेखपाल अरुण कुमार की टीम ने प्रस्ताव पारित करवा कर शासन की मंशानुरूप पीड़ित परिवारों के सदस्य कप्तान सिंह,प्रेम सिंह,लालबहादुर को एक एक बीघा कृषि योग्य भूमि का पट्टा प्रमाण पत्र आज तहसील समाधान दिवस के मौके पर अपर जिला मजिस्ट्रेट आलोक कुमार,उपजिलाधिकारी अलीगंज मानवेंद्र सिंह,विधायक ठाकुर सत्यपाल सिंह राठौर,अपर पुलिस अधीक्षक विनोद पांडे,डिप्टी एस पी विक्रांत दुवे ने संयुक्त रूप से दोनो ही घटनाओं में पीड़ित परिवारों को पट्टा प्रमाण पत्र सौंपे हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें