नवागत अधिशासी अधिकारी ने संभाला चार्ज
अलीगंज- नगर पालिका परिषद के नवागत अधिशासी अधिकारी कृष्ण प्रताप सरल ने कार्यालय पहुंचकर चार्ज ग्रहण कर किया है तथा कर्मचारियों की बैठक कर उन्हें दिशा-निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि शासनादेश के अनुसार कार्य किया जाएगा, जिसमें किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी। कर्मचारियों ने अधिशासी अधिकारी का फूल मालाओं से स्वागत किया। विदित है कि अधिशासी अधिकारी कैलाशनाथ मिश्रा जो कि अतिरिक्त चार्ज पर अलीगंज पालिका पर तैनात थे। शासन के आदेश पर औरैया जनपद से आए कृष्ण प्रताप सरल ने गुरूवार को पालिका पहुंचकर चार्ज संभाला। नवागत अधिशासी अधिकारी ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन, कान्हा गौ आश्रय तथा नगर में सफाई व्यवस्था बनाए रखने की उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। शासन से जो भी दिशा-निर्देश मिलेंगे उनका पालन किया जाएगा। उन्होंने कर्मचारियों से कहाकि समय पर कार्यालय आएं। जिस कर्मचारी की जिस पलट पर है वह जनता की समस्याओं को सुनकर समाधान करे। इस मौके पर सुदेश कुमार, सुनील कुमार गुप्ता, दिनेश यादव, , अनेक सिंह, सत्यवीर, श्रीकृष्ण आदि पालिका कर्मी मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें