शिक्षक के यहां अज्ञात चोरों ने लाखों की चोरी की वारदात को दिया अंजाम बेची हुई जमीन की पंद्रह लाख की रकम अज्ञात चोरों ने कर दी साफ

 शिक्षक के यहां अज्ञात चोरों ने लाखों की चोरी की वारदात को दिया अंजाम


बेची हुई जमीन की पंद्रह लाख की रकम अज्ञात चोरों ने कर दी साफ



मामला एटा जिले के राजा का रामपुर थाना क्षेत्र के विल्सड गांव का है जहां रविवार की देर रात्रि शिक्षक कमल दीक्षित पुत्र ब्रह्मानंद दीक्षित के बंद घर में अज्ञात चोरों ने ताले चटका कर घर की बक्से में रखे पंद्रह लाख रुपए साफ कर दिए।


पीड़ित शिक्षक ने पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए अपनी शिकायत दर्ज करवाई है।पीड़ित ने बताया की वह रविवार को अपने बीमार ससुर को परिवार सहित दोपहर में कासगंज देखने निकला था।देर रात्रि जब वह परिवार सहित वापस लौटा दो घर का मुख्य द्वार सकुशल पाया।वहीं दूसरे कमरे का तला टूटा मिला।कमरे के अंदर रखे बक्से का भी ताला टूटा मिला।बक्से में पंद्रह लाख रुपए अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिए ।पीड़ित ने बताया की चोरी की हुई रकम खेत बेचकर एकत्रित की थी।एक माह पूर्व पटियाली तहसील के अंतर्गत उस्मानपुर गांव पर जमीन थी उसको बेचकर पीड़ित कहीं दूसरी जगह जमीन खरीदना चाहता था।लेकिन अज्ञात चोरों ने देर रात्रि घर के ऊपरी हिस्से से दाखिल होकर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया है।


पीड़ित ने तत्काल राजा का रामपुर थाना पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की गहनता से जांच पड़ताल शुरू कर दी।सूचना आलाधिकारियों को दी गई।मौके पर डॉग स्क्वाड, फॉरेंसिंक,और सर्विलांस मय स्वाट टीम के पर पहुंची और साक्ष्य संकलित किए है।फिलहाल चोरी की इस वारदात से इलाके भर में हड़कंप मचा हुआ है।

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2