लेखाकार के सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई
विकास खण्ड अलीगंज में लंबे समय से तैनात लेखाकार साबिर अली के सेवानिवृत्त होने पर विकास खण्ड सभागार में विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। ब्लॉक प्रमुख अलीगंज रेखा शाक्य और खण्ड विकास अधिकारी अलीगंज दिनेश चंद्र शर्मा ने फूल माला एवं उपहार से जीवन के अग्रिम पड़ाव के लिए शुभकामनाएं देते हुए विदाई दी। वही ब्लॉक कर्मचारियों एवं ग्राम प्रधानों ने लेखाकार को माला और शॉल उड़ाकर शुभकामनाएं देते हुए विदाई दी। ग्राम प्रधानों की अगुवाई करते हुए प्रधान संघ अध्यक्ष ने कहा कि ग्राम प्रधान और विकास खंड के कर्मचारियों में कैसे सामंजस्य बनाना है यदि कोई सीखे तो वह साबिर बाबू से सीखे आज तक कोई भी ब्लॉक कर्मचारियों और ग्राम प्रधानों में किसी भी प्रकार की विवाद की स्थिति नहीं आने दी कोई यह यदि समस्या भी हुई तो तत्काल अपने स्तर पर सुलझा दिया आज विकासखंड को यह कमी हमेशा खलती रहेगी।विदाई समारोह के मौके पर खण्ड विकास अधिकारी दिनेश चंद शर्मा ने कहा नौकरी में 1 दिन हर इंसान अपने पद से सेवानिवृत्त होता है और वह अपने घर के कामकाज में उलझ जाता है। लेकिन उसके किए हुए कार्य उस विभाग और संस्थान के लोग हमेशा याद करते रहते हैं और उन कार्यों से प्रेरणा लेते रहते हैं। आज साबिर बाबू सेवा निर्मित हुए हैं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं साबिर बाबू से उनके अनुभव के बारे में बहुत कुछ सीखने को मिला है जो एक हर इंसान को एक अनुभवी व्यक्ति से सीखना चाहिए।
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ अशोक रतन शाक्य ने विदाई समारोह के मौके पर कहा सविर बाबू काफी अनुभवी व्यक्ति है खाली समय में अपने अनुभवों को साझा किया करते थे और इनसे हमें बहुत कुछ सीखने को मिला है सेवा निर्मित के बाद जीवन का एक नया पड़ाव का शुभारंभ हुआ है इसके लिए उनको बहुत-बहुत शुभकामनाएं और बधाई देता हूं।
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ अशोक रतन शाक्य, सम्यक शाक्य, ब्लॉक जैथरा बाबू अनुपम मिश्र, मोहिद आलम, विकास यादव, एडीओ कृषि राकेश पाल सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र उर्फ विष्णु मिश्र, एपीओ अमरदीप तिवारी, एपीओ निधौलीकलां, ग्राम प्रधान चंद्रशेखर पाण्डेय, ओमवीर, बल्लू, पूर्व प्रधान भानु प्रताप सिंह, ग्राम विकास अधिकारी विवेक वर्मा, अमित तोमर, जय शिव, राजेन्द्र, मनोज, रोजगार सेवक शोभित पाण्डेय, अमित मिश्रा, सूर्यकांत मिश्र, ओमचन्द्र, तकनीक सहायक प्रदीप, यादराम, हरीश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें