दूसरे न्यायालय की मांग को लेकर हड़ताल पर रहे सिविल बार एसोसिएशन के अधिवक्ता
सिविल बार एसोसिएशन की बैठक बार हाल में आहूत की गई । जिसकी अध्यक्षता सुरेंद्र वशिष्ठ ने की एवं संचालन सचिव सीपी शर्मा ने किया।
बैठक में न्यायालय में लंबित वादों की बढ़ती संख्या तथा वादकारियों की शीघ्र सुनवाई हेतु सिविल वार सिकंदराराऊ पिछले काफी समय से दूसरे न्यायालय की मांग कर रही है। जिस पर अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। परिणाम स्वरूप सिविल बार एसोसिएशन ने सर्वसम्मति से सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को जारी रहने वाली हड़ताल रखने का निर्णय लिया है। जिसके अंतर्गत शनिवार को सिविल बार एसोसिएशन सिकंदराराऊ पूर्ण कार्य दिवस से विरत रहेगी । इस संबंध में एसोसिएशन द्वारा उच्च अधिकारियों को पत्र भेजा गया है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें