भैंस लेने जा रहे व्यक्ति की जेब से दो युवकों ने कर दिए एक लाख रुपये पार 

 भैंस लेने जा रहे व्यक्ति की जेब से दो युवकों ने कर दिए एक लाख रुपये पार 

सिकंदराराऊ 

भैंस लेने जा रहे व्यक्ति की जेब से दो युवकों ने एक लाख रुपये पार कर दिए और  चकमा देकर भाग जाने में सफल रहे। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को मामले की तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 

निहाल सिंह पुत्र कुमर पाल सिंह निवासी गांव मानई थाना अकराबाद जिला अलीगढ़ ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है कि सोमवार को वह अपने घर से अपनी ससुराल फफोता भैंस लेने के लिए जा रहा था तो घर से एक गांव की बुग्गी से गोपी तक आया । उसके बाद एक टेंपो में सिकंदराराऊ पंत चौराहे पर पहुंचा तत्पश्चात एटा जाने के लिए पंत चौराहे से टेंपो में बैठकर थोड़ा आगे निकला तो दो लड़के टेंपो में बैठ गए। दोनों लड़कों ने टेंपो वाले से कहा कि रास्ते में उनका भाई खड़ा है। टेंपो रुकने पर वे दोनों लड़के भाग गए। टेंपो वाले ने कहा कि वह 100 लेकर भाग गए हैं। जब पीड़ित ने अपनी जेब देखी तो उसकी जेब कटी हुई थी। जेब में रखे एक लाख रुपये गायब थे ।जेब में रखी 500 के नोट की दो गड्डी उसकी निकल गई । यह देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई  ।वह हक्का बक्का रह गया। टेंपो वाले से इस बारे में पूछताछ की लेकिन वह मौके से भाग निकला तत्पश्चात पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। घटना की तहरीर पीड़ित द्वारा पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2