सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

शिव शक्ति धाम का स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया

 शिव शक्ति धाम का स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया

सिकंदराराऊ

प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय माउंट आबू द्वारा संचालित मोहल्ला बारहसैनी स्थित शिव शक्ति धाम का स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। ब्रह्माकुमारी गीता ज्ञान राजयोग धाम में ब्रम्हाकुमारी माहिम नयना दीदी के पावन सानिध्य में वसंतोत्सव के पुनीत पावन दिन शिव शक्ति धाम राजयोग केंद्र के स्थापना दिवस पर एवं गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में परमपिता परमात्मा ब्रह्मा बाबा की छवि चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्प मालाएं समर्पित कर केक काटकर आदि शक्ति स्वरूपा नन्हीं नन्हीं कन्याओं का पूजन कर एवं ईश्वरीय सौगात देकर पूजन अर्चन किया। 

ब्रह्मा कुमारी शिव शक्ति धाम केंद्र पर संस्थापक संरक्षक  ब्रह्मकुमार सुनील भाई ने कहा आज से कई वर्ष पूर्व शिव शक्तिधाम की स्थापना ईश्वरी साधना गीता ज्ञान राजयोग के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गयी थी। बहुत ही सौभाग्य का विषय है। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा संचालित इस सेवा केंद्र ने अपने स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण किए । ब्रह्म वत्स की बढ़ती संख्या व आस्था के दबाव को देखते हुए एक दूसरा सेवा केंद्र बहन नयना दीदी द्वारा राधा नगर कॉलोनी में संचालित किया गया है। जिसके माध्यम से परमपिता परमात्मा शिव बाबा के मुरली संदेशों को जन जन तक पहुंचा कर लाभान्वित किया जाना है। 

इस अवसर पर ओमवती शर्मा, पदमश्री शर्मा, पूर्व सभासद चेतन शर्मा, भावना शर्मा , नीलम , प्रतीक, प्रबल , छोटू पंडित आदि ने सेवा केंद्र के संस्थापक संरक्षक ब्रह्म कुमार सुनील भाई का शॉल ओढ़ाकर ईश्वरीय सौगात भेंटकर स्थापना दिवस के उपलक्ष में केक काटकर स्वागत किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...