सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

विधायक ने श्मशान स्थल पर कराए गए सौंदर्यीकरण कार्य का किया अवलोकन

 विधायक ने श्मशान स्थल पर कराए गए सौंदर्यीकरण कार्य का किया अवलोकन

सिकंदराराऊ 

नगर के एटा रोड रेलवे स्टेशन के सामने स्थित श्मशान स्थल  पर विधायक निधि से कराये गये विकास कार्यों का रविवार को विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने अवलोकन किया। इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों ने विधायक का स्वागत किया । 

एटा रोड स्थित श्मशान ग्रह काफी समय पूर्व से बहुत ही दयनीय और उजाड़ स्थिति में था व हालात बहुत ही खराव थे जहाँ बारिश की स्थिति में दाह संस्कार के लिए बहुत ही कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।हालाकिं कुछ जरूरी कार्य शहर के सामाजिक समाजसेवियों के द्वारा भी कराए गए लेकिन वह भी नाकाफी थे। कुछ समय पूर्व विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने इस शमशान स्थल की समस्याओं को समझा और संज्ञान में लिया । शमशान स्थल पर जो भी महत्वपूर्ण कार्य होने थे उनको अपनी विधायक निधि के द्वारा संपूर्ण कराया। रविवार को विधायक वीरेंद्र सिंह राणा  ने शमशान स्थल पर पहुंचकर विधायक निधि से कराए गए कार्यों उनका अवलोकन किया। अवलोकन करने पर जो कुछ कमियां थी उन कमियों को दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। 

विधायक राणा के आगमन पर इस शमशान स्थल की देखरेख करने वाली समिति के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत कर उनको धन्यवाद ज्ञापित  किया।

 स्थल पर राजीव शर्मा, राधे कांत सक्सेना ,प्रदीप मुदगल, पंकज गुप्ता, गिरिश मोहन गुप्ता, मुकुल गुप्ता, अभिषेक वार्ष्णेय, आकाश शर्मा, शशि शर्मा, ताराचंद्र राणा, डब्बू लाला, लोकेश जादौन, विश्व गौरव, वैभव गुप्ता,आदि लोग उपस्थित थे

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...