खेत में रखवाली कर रहे किसान की ठंड लगने से मौत
तहसील क्षेत्र के गांव श्यामपुर मानिकपुर में खेत पर फसल की रखवाली करने गए किसान की मौत हो गई। उसका शव रजाई के अंदर पड़ा मिला। जानकारी पर परिजनों में चीत्कार मच गई। परिजनों के अनुसार, किसान की मौत ठंड के कारण हुई है।
गांव श्यामपुर मानिकपुर निवासी भोजराज (65) पुत्र गिरवर सिंह लोधी सोमवार देर शाम अपने खेत पर मटर की फसल की रखवाली करने गए थे। परिजनों का कहना है कि ठंड के कारण देररात भोजराज की मौत हो गई। सुबह देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजन खेत पर पहुंचे तो भोजराज का शव चारपाई पर मृत हालत में पड़ा मिला। किसान की मौत से परिजनों में चीत्कार मच गई।


एक टिप्पणी भेजें