सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

धन वैभव और समृद्धि के लिए करें सरस्वती की उपासना : स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज 

 धन वैभव और समृद्धि के लिए करें सरस्वती की उपासना : स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज 

अलीगढ। विश्व कल्याण की मंगलमय कामना के उद्देश्य से वैदिक ज्योतिष संस्थान पर चल रहे गुप्त नवरात्रि अनुष्ठान के चौथे दिन भगवती का पूजन अर्चन कर आशीर्वाद लिया।

बुधवार को स्वर्ण जयंती नगर सीजंस अपार्टमेंट स्थित वैदिक ज्योतिष संस्थान कार्यालय पर मुख्य यजमान अभिषेक जैन-आंचल जैन,चिराग जैन-दिव्या जैन द्वारा स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज के सानिध्य में आचार्य गौरव शास्त्री,शिवम शास्त्री,ऋषि शास्त्री, रवि शास्त्री,ऋषभ वेदपाठी, ओम वेदपाठी आदि अचार्यों ने भगवती का पूजन एवं पुष्पों से सहस्त्रार्चन करवाया इस अवसर पर महाराज श्री ने बताया कि गुप्त नवरात्रि में दस महाविद्याओं की उपासना एवं साधना की जाती है जिसमें साधक को कठोर नियमों का पालन करना पड़ता है इसलिए तांत्रिक और साधू मुख्य रूप से मां दुर्गा को प्रसन्न करते हैं और गुप्त सिद्धियां और तांत्रिक सिद्धियां प्राप्त करते हैं,यह भी मान्यता है कि इस दौरान मां दुर्गा की पूजा जितनी गुप्त रखी जाती है उसका फल उतना ही ज्यादा प्राप्त होता है। इस नवरात्रि में की गयी उपासना से माँ भगवती प्रसन्न होकर धन वैभव एवं यश प्रदान करती हैं।

स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज ने बसंत पंचमी के पर्व पर माँ सरस्वती पूजन के विषय में बताया कि आज वैदिक ज्योतिष संस्थान पर भगवती सरस्वती की विधिविधान से पूजा अर्चना की जाएगी और जो बच्चे मानसिक रूप से पढ़ाई में कमजोर हैं उनकी जीभ पर माँ सरस्वती का भोग लगाया हुआ शहद बुद्धि बढ़ाने के लिए चांदी या सोने की सलाई से "ॐ क्लीं" मंत्र का लेखन वैदिक ब्राह्मणों द्वारा किया जायेगा,जो लोग संस्थान पर आने में असमर्थ है वो अपने घर पर भी बच्चो की जीभ पर लिख सकते है,जिससे बच्चे ना केवल मानसिक रूप से मजबूत होंगे बल्कि शारीरिक रूप से भी स्वस्थता आएगी।साथ ही इस दिन सुख शांति समृद्धि प्राप्त करने के लिए माँ भगवती सरस्वती को मीठे पीले चावल का भोग अवश्य लगाए।

शतचंडी यज्ञ के चतुर्थ दिवस पर आशीष तायल, शालू तायल,लोरिक यादव(हरदुआगंज),सीमा चौधरी,पवन तिवारी,रजनीश वार्ष्णेय,सुमित वर्मा,रविंद्र चौधरी,तेजवीर सिंह,शिब्बू अग्रवाल,आदि भक्त मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...