सोशल मीडिया से हुई दोस्ती, हो गया प्यार और फिर हुई शादी, रब ने बना दी जोड़ी, देसी दूल्हे को मिली विदेशी दुल्हनिया,
एटा स्पेशल स्टोरी
सोशल मीडिया से हुई दोस्ती, हो गया प्यार और फिर हुई शादी,
रब ने बना दी जोड़ी,
देसी दूल्हे को मिली विदेशी दुल्हनिया,
इश्क़ की नही होती कोई सीमा, सात समुंदर पार स्वीडन की लड़की ने किया एटा के अवागढ़ निवासी इंजीनियर से व्याह,देसी दूल्हा और विदेशी दुल्हन ने रचाया हिंदू रीति से विवाह।
महिलाओं ने गाये मंगल गीत, सात फेरों के साथ हुई पूरी वैदिक रीति,
बैंड वाजे और शहनाई की धुनों पर जमकर थिरकते नज़र आये बाराती,
एंकर कहते हैं कि रिश्ते बनाए नही जाते हैं वो तो पहले से ही तय होते हैं, प्रेम और इश्क़ की कोई सीमा नही होती है, ऐसा ही एक मामला जनपद एटा के अवागढ़ कस्बे के निवासी पवन के साथ घटित हुआ है, बी टेक करने के उपरांत पवन देहरादून मैं नौकरी करने चला गया जहाँ सोशल मीडिया के प्लेटफार्म फेसबुक के जरिए 10 वर्ष पूर्व उसने स्वीडन की लड़की क्रिस्टिन से फेसबुक पर फ़्रेंडशिप कर ली, चैटिंग के दौरान दोनों में प्यार हो गया, प्यार दीवाना होता है ,मस्ताना होता है, हम बने तुम बने एक दूजे के लिए जैसे फिल्म के इस गानो को पवन और क्रिस्टिन ने साकार कर दिया है,
आपको बताते चलें कि कस्बा अवागढ़ के जलेसर रोड निवासी गीतम सिंह मोटरसाइकिल रिपेयरिंग का कार्य करते हैं उनके बेटे पवन ने बीटेक कर देहरादून में नौकरी कर ली, जहां फेसबुक के जरिए उनके संबंध स्वीडन की लड़की क्रिस्टिन से हो गए धीरे-धीरे दोनों में प्यार का जुनून सवार हो गया इसके बाद दोनों ने ही शादी करने का निर्णय ले लिया और पूरी बात परिवारी जनों को बताई स्थानीय जलेसर रोड स्थित प्रेमा देवी स्कूल में दोनों के विवाह संस्कार की रस्म अदा की गई दूल्हा के पिता गीतम सिंह ने बताया बच्चों की खुशी में ही हमारी खुशी है हम पूरी तरह से इस शादी से सहमत हैं, वैदिक रीति से मंत्रोच्चार के साथ सात फेरों के बाद विवाह की रश्म पूरी हो गई और दौनों एक दूजे के हो गए,
स्वीडन से शादी को आई क्रिस्टिन ने बताया कि वो इंडिया को बहुत पसंद करती है ये त्योहारों का देश है यहाँ की सांस्कृतिक एकता से वह बहुत प्रभावित थी,
वाइट क्रिस्टिन ,,बहू।
वाइट पवन ,, वर।
एटा से स्पेशल स्टोरी
रिपोर्टर अजय चौहान
मोबाइल8006337206


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें