सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

छुट्टा घूम रहे गौवंशो को अज्ञात ग्रामीणों ने प्राथमिक विद्यालय में किए बंद विद्यालय में गोवंश के बंद रहने से शिक्षार्थी शिक्षा से रहे वंचित गोवंशो ने स्कूल की रेलिंग, अतिरिक्त कक्ष का पिलर किया क्षतिग्रस्त

 छुट्टा घूम रहे गौवंशो को अज्ञात ग्रामीणों ने प्राथमिक विद्यालय में किए बंद


विद्यालय में गोवंश के बंद रहने से शिक्षार्थी शिक्षा से रहे वंचित


गोवंशो ने स्कूल की रेलिंग, अतिरिक्त कक्ष का पिलर किया क्षतिग्रस्त

अलीगंज। मुख्यमंत्री की महत्वकांक्षी योजना और गोवंश के प्रति प्रेम के चलते समस्त जिलों में गौशालाओं का निर्माण कराया गया। लेकिन अधिकारियों की उदासीनता के चलते मुख्यमंत्री की महत्वकांक्षी योजना को पलीता लगाया जा रहा है। अगर आज भी देखा जाए तो ज्यादातर गोवंश छुट्टा घूमते हुए मिल जाएंगे। जिससे सबसे ज्यादा परेशानी तो किसानों को उठानी पड़ती है क्योंकि छुट्टा घूम रहे गोवंश किसानों की फसलों को नष्ट कर देते हैं। सर्द मौसम में किसान अपने खेतों की रखवाली नहीं कर पाते हैं।  इतना ही नहीं सड़कों पर घूम रहे गोवंश एक्सीडेंट का सबब भी बनते हैं। जिसके चलते अलीगंज क्षेत्र में छुट्टा घूम रहे गौवंशो को अज्ञात ग्रामीणों ने प्राथमिक विद्यालय कंचनपुर आसे न 2 टपुआ अलीगंज में छुट्टा घूम रहे 47 गोवंश को बंद कर दिया। जिससे शिक्षार्थियों को शिक्षा से वंचित रहना पड़ा।


विकासखंड अलीगंज के ग्राम टपुआ स्थित प्राथमिक विद्यालय कंचनपुर आसे न 2 में छुट्टा घूम रहे 47 गोवंश को अज्ञात ग्रामीणों ने बंद कर दिया। जिससे शनिवार को विद्यार्थियों को शिक्षा नहीं मिल सकी। टीचर व समस्त स्टाफ स्कूल के बाहर बैठे रहे क्योंकि उनको डर सता रहा था कि कहीं गौवंश हमला न कर दें। वहीं 47 गोवंश विद्यालय में ही बंद रहे जिससे गोवंश भूखे प्यासे विद्यालय में तड़पते रहे। विद्यालय में बंद गोवंश ने विद्यालय की रेलिंग, अतिरिक्त कक्ष का पिलर क्षतिग्रस्त कर तोड़ दिए। जिसकी सूचना प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार पांडेय ने एबीएसए सुरेंद्र कुमार को दी जिसके उपरांत राजस्व टीम में नायब तहसीलदार अपने सहकर्मियों के साथ विद्यालय पहुंचे और गोवंशो को सहकर्मियों के साथ निकलवा कर गौशाला भिजवाया गया।


*प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार पांडेय* ने बताया कि इस मामले की सूचना एबीएसए अधिकारी को दे दी गई है विद्यालय में गोवंश के बंद होने से काफी गंदगी हो गई है और गोवंश के उपद्रव से विद्यालय की रेलिंग, अतिरिक्त कक्ष का पिलर क्षतिग्रस्त कर तोड़ दिए।


*ग्राम प्रधान ऋषि कुमार यादव* का कहना है कि गोवंश को विद्यालय से निकलवा कर गौशाला भिजवाया गया है


*एबीएसए सुरेंद्र कुमार अहरावर* का कहना है कि प्रधानाध्यापक द्वारा मुझे सूचना दी गई है मैंने बीडीओ कार्यालय में सूचना भेजी है। क्योंकि यह मामला प्रशासन से जुड़ा हुआ है ग्रामीणों के खिलाफ एक्शन लेना चाहिए मैंने प्रधानाध्यापक से कहा है कि 112 नंबर पर कॉल कर जानकारी दे। गोवंश की देखरेख के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यवस्था की गई है जिलाधिकारी द्वारा गोवंश संरक्षण केंद्र बनाए गए हैं। ग्रामीण गोवंश को वहां क्यों नहीं भेजते। जो स्कूल का नुकसान हुआ है बीडीओ कार्यालय को लिखित में देंगे की सुचारू व्यवस्था कराई जाए। भविष्य में इस प्रकार की घटना ना हो।


*एसडीएम मानवेंद्र सिंह* का कहना है कि मेरी जानकारी में आने के उपरांत तुरंत राजस्व टीम को भेजकर गोवंश को गौशाला भिजवाया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...