यू पी डब्ल्यू जे यू के बैनर के तले कैंप कार्यालय पर किया ध्वजारोहण
गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर यू पी डब्ल्यू जे यू के बैनर के तले कैंप कार्यालय पर ध्वजारोहण का आयोजन किया गया। आयोजन मोहित कुमार तहसील अध्यक्ष के नेतृत्व में हुआ।
इस अवसर पर मौजूद अनूप शर्मा मीडिया प्रभारी, हरपाल सिंह यादव, महेश यादव संघर्षी, नरेंद्र सिंह जादौन, हेमंत कुमार, सचिन कुमार आदि लोग मौजूद रहे । ध्वजारोहण के दौरान राष्ट्रगीत एवं भारत माता की जय के नारे लगाए और वीर शहीदों को नमन किया व पुष्प अर्पित किए। उसके बाद उपस्थित सभी लोगों को मिष्ठान वितरित किया वहीं कार्यक्रम के दौरान मोहित कुमार तहसील अध्यक्ष ने देश सेवा लिए लोगों को जागरूक किया । उन्होंने कहा कि देश के महा पुरुषों ने अपनी जान न्यौछावर कर देश को आजादी दिलायी।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें