तीन दिन बाद विवेचना में सहयोग न करने पर विवेचना अधिकारी ने सपा नेता पूर्व ब्लाक प्रमुख के घर चस्पा किया पुनः नोटिस
तीन दिन बाद विवेचना में सहयोग न करने पर विवेचना अधिकारी ने सपा नेता पूर्व ब्लाक प्रमुख के घर चस्पा किया पुनः नोटिस
मामले में तत्कालीन हेड मुहर्रिर,और पूर्व विधायक के विरुद्ध न्यायालय में दाखिल हो चुका है आरोप पत्र*
एटा जिले की अलीगंज थाना पुलिस गुरुवार की देर शाम सपा नेता अलीगंज के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव के भाई पूर्व ब्लाक प्रमुख जैथरा रामनाथ सिंह यादव के जसरथपुर थाना अंतर्गत स्थित अमृतपुर रघूपुर गांव में आवास पर अलीगंज कोतवाली के प्रभारी प्रेमपाल सिंह मामले में विवेचक ने सी .आर .पी .सी की धारा 91 के तहत पुनः एक बार फिर नोटिस चस्पा कर दिया है।
आखिर क्या है मामला
सपा नेता अलीगंज से रहे पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव ,उनके भाई पूर्व ब्लाक प्रमुख रामनाथ यादव तत्कालीन हेड मुहर्रिर के विरुद्ध जसरथपुर थाने से हिस्ट्री सीट गायब करने का मुकद्दमा पूर्व के दिनो मे पंजीकृत हुआ था।मामले में पूर्व विधायक सहित तत्कालीन हेड मुहर्रिर के विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय में दर्ज हो चुका है।वहीं उक्त मुकद्द्मे में पूर्व ब्लाक प्रमुख रामनाथ यादव को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राहत देते गिरफ्तारी पर स्थगन आदेश इस शर्त पर दिया था की मामले में तैनात विवेचक को जांच,और बयानों में सहयोग करेंगे।विवेचक द्वारा पूर्व के दिनो मे विवेचना में बयान दर्ज करवाने के लिए बुलाया गया परंतु न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करते हुए सपा नेता विवेचना में सहयोग करने नही पहुंचे।
मामले के विवेचक प्रेमपाल सिंह मय पुलिस बल के साथ आज पुनः दोबारा सपा नेता के आवास पर पहुंचे और आवास के मुख्य द्वार पर नोटिस चस्पा कर दिया है।साथ ही नोटिस के माध्यम से पुलिस द्वारा हिदायत दी गई है की अभियोग की विवेचना के उपक्रम में विवेचना अधिकारियों का सहयोग करेंगे,अभिलेखनीय साक्ष्य उपलब्ध करवाएंगे और तीन दिवस पर अलीगंज थाने पर भी उपस्थित होंगे।
आपका बता दें रविवार को मामले के विवेचक प्रेमपाल सिंह थाना प्रभारी अलीगंज सपा नेता के घर सी आर पी सी की धारा 91 के अंतर्गत नोटिस चस्पा कर चले हैं।सपा नेता को तीन का थाना स्तर पर हाजिर होकर बयान अंकित कराए जाने का समय दिया जा चुका है।हालांकि आज भी घर पर कोई नहीं मिला।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें