मकर संक्रांति के पर्व पर दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है

 मकर संक्रांति के पर्व पर दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है

सिकंदराराऊ 

नगर में शनिवार को मकर संक्रांति के पर्व को लेकर लोगों के द्वारा जगह जगह खिचड़ी प्रसादी का वितरण किया गया। 

संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष विपिन वार्ष्णेय ने कहा कि मकर संक्रांति के पर्व पर भोजन खिचड़ी कपड़े इत्यादि के दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। इसलिए सभी लोगों को मकर संक्रांति के दिन दान करना चाहिए। खिचड़ी वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान, ब्रज प्रांत संयोजक विपिन वार्ष्णेय,आलोक सोनी  ,विष्णु वार्ष्णेय,धीरज वार्ष्णेय,बबलू सिसोदिया, नीरज यादव उर्फ नीरू, दीपक सक्सेना आदि लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2