सुभाष जयंती पर सिकंदराराऊ में बनाई गई कई किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला ,लोगों को दिलाई यातायात सुरक्षा नियमों की शपथ
सुभाष जयंती पर सिकंदराराऊ में बनाई गई कई किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला ,लोगों को दिलाई यातायात सुरक्षा नियमों की शपथ
नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती के अवसर पर सड़क सुरक्षा के अंतर्गत जीटी रोड पर कई किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाई गई । इस मौके पर अमोल चंद पब्लिक स्कूल की टॉय ट्रेन आकर्षण का केंद्र रही। मानव श्रृंखला में नगर के अमोल चंद पब्लिक स्कूल, शिशु शिक्षा मंदिर पेड़ वाला स्कूल, पूर्व माध्यमिक विद्यालय पुरानी तहसील, राज कमल पब्लिक स्कूल, झम्मन लाल पब्लिक स्कूल , सिकंदराराऊ पब्लिक स्कूल, प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय नगर क्षेत्र आदि स्कूलों के बच्चों ने मानव श्रृंखला बनाई । पंत चौराहे से लेकर गांव महामई सलावत नगर तक जीटी रोड पर मानव श्रृंखला बनाई गई।इस अवसर पर सड़क सुरक्षा हेतु यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। मानव श्रृंखला का शुभारंभ उप जिलाधिकारी वेद सिंह चौहान एवं क्षेत्राधिकारी डॉ आनंद कुमार ने किया।
शपथ दिलाई गई कि दोपहिया वाहन चलाते समय स्वयं एवं पीछे बैठे व्यक्ति को हेलमेट अवश्य पहनाएंगे। चार पहिया वाहन चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट लगाएंगे। ड्राइविंग के नियमों का पालन करेंगे । तेज रफ्तार से वाहन नहीं चलाएंगे । गलत दिशा में वाहन नहीं चलाएंगे। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करेंगे। शराब पीकर या नशे की हालत में वाहन नहीं चलाएंगे। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद हेतु हमेशा तत्पर रहेंगे।
उप जिलाधिकारी ने कहा कि सुरक्षित यातायात के लिए यातायात नियमों का पालन करना आवश्यक है । यातायात नियमों का पालन करके सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है। सभी लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक रहना चाहिए।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी डॉ आनंद कुमार, तहसीलदार अनिल कुमार, कोतवाल अशोक कुमार सिंह, कस्बा इंचार्ज भवानी शंकर शर्मा, नायब तहसीलदार आदि मौजूद रहे।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें