भारतीय स्टेट बैंक के डीजीएम कमलजीत साहनी की मौजूदगी में खुलवाए गए एफआईए टेक्नोलॉजी द्वारा जनधन खाते गांव कपसिया में हुआ कैंप का आयोजन
भारतीय स्टेट बैंक के डीजीएम कमलजीत साहनी की मौजूदगी में खुलवाए गए एफआईए टेक्नोलॉजी द्वारा जनधन खाते
गांव कपसिया में हुआ कैंप का आयोजन
भारतीय स्टेट बैंक के तत्वावधान में एफ आई ए टेक्नोलॉजी द्वारा जनधन खाता खोलने हेतु गांव कपसिया में एक कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों के खाते खुलवाए गए।
मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय स्टेट बैंक के डीजीएम कमलजीत साहनी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि सभी ग्राम वासियों का बैंक खाता होना बहुत ही आवश्यक है ,जिससे कि हर ग्रामवासी बैंक के साथ-साथ भारत सरकार द्वारा दी जा रही सामाजिक सुरक्षा बीमा योजना का भी लाभ ले सकता है और उन्होंने सभी गांव वासियों से अपना खाता अवश्य खुलवाने का आग्रह किया ।
इस दौरान आगरा जोन के एजीएम नवीन कुमार, मुख्य शाखा प्रबंधक अरुण सक्सेना एफआईए टेक्नोलॉजी के अधिकारी बृजेश मिश्रा, मोहित गुप्ता, निर्मल गुप्ता आदि मौजूद रहे ।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें