सिकंदराराऊ कोतवाली का शिकायत निस्तारण में प्रदेश में पहला स्थान पर आने पर कोतवाल अशोक कुमार सिंह को व्यापारियों ने किया सम्मानित
सिकंदराराऊ कोतवाली का शिकायत निस्तारण में प्रदेश में पहला स्थान पर आने पर कोतवाल अशोक कुमार सिंह को व्यापारियों ने किया सम्मानित
कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार सिंह का युवा व्यापार मंडल के नेतृत्व में गणतंत्र दिवस के मौके पर आईजीआरएस निस्तारण में प्रदेश में पहले स्थान पर सिकंदराराऊ थाना आने पर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष विशाल वार्ष्णेय ने की।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रितिक गुप्ता ने कहा कि आईजीआरएस
के जरिये लोग अपनी शिकायत दर्ज कराते हैं, आईजीआरएस शिकायतों का समय से निस्तारण के मामले में सिकंदराराऊ थाना उत्तर प्रदेश में पहले नंबर आया है। उत्तर प्रदेश की माह 2022 दिसम्बर सूची में सिकंदराराऊ थाने की प्रदेश में प्रथम रेंक आई है। यह सिकंदराराऊ के लोगों के लिए गर्व की बात है।
इस अवसर पर व्यापारियों ने उत्कृष्ट कार्य हेतु कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार सिंह का स्वागत किया।
स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से नवेद अहमद खान, विशाल वार्ष्णेय, अभितेश राजाजी, अंकुश उपाध्याय, देवेंद्र गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें